मेरा परिचय-
जय श्री कृष्णा मैं राधा सेन राजस्थान के उदयपुर की रहने वाली हु मेरा जन्म 23 अप्रैल 1978 को हुआ था मैं अपने संघर्ष रूपी जीवन की कहानी को आपके साथ शेयर करके अपना पहला ब्लॉग मेरा सच लिखने जा रही हु मैं आशा करती हूं कि आपको मेरा ब्लॉग पसंद आये मेरे ब्लॉग का शीर्षक मेरा सच इसलिए रखा क्योकि मैंने अपने जीवन मे केवल सत्य और ईमान का पालन किया है बचपन से लेकर अब तक केवल स्वाभिमानी जीवन जिया है ।सत्य ,ईमान,स्वाभिमान,निस्वार्थ प्रेम,ये सब सोने के गहनों के समान है सोने के गहने आग मे तप कर ही आकार ले पाते है वैसे ही सत्य को भी आग मे तपना पड़ता है मुझे अपने जीवन मे सत्य और स्वाभिमानी का पालन करने के लिए कई बार इस संसार रूपी आग मे तपना पड़ा है सत्य कठोर परीक्षा मांगता है जो मैं अब तक के अपने जीवन मे देती जा रही हु ये संसार कभी सत्य का साथ नहीं देता सत्य का साथ केवल ईश्वर ही देता है लोग कहते है कि कलयुग मे भगवान् नहीं दिखते लेकिन मैंने भगवान् को बहुत करीब से देखा है मैने कई बार दृश्य और अदृश्य रूपो मे भगवान् को मेरी सहायता करते देखा है इसीलिए कहा...